सफाई दूतों का सम्मान कर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने माना सभी सेवाभावियों का आभारशिवपुरी-शिवपुरी की सेवा भावना सारे प्रदेश में अग्रणी है, मैं सभी सेवा करने वाले नागरिकों का सर झुकाकर आभार मानता हॅू यह कहना था केन्द्रीय मंत्री त्योतिरादित्य सिंधिया का जो गत दिवस होटल पीएस में 16 से 24 मार्च तक आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन पर सभी सेवाभावियों के प्रति आयोजित आभार सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने दोनों हाथों से प्रणाम कर शिवपुरी की स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अतुलनीय कार्यों को सराहा। इसके साथ ही आश्वस्त किया कि रोटरी रीजरल मेडीकल मिशन के द्वारा प्रति वर्ष श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाऐंगें ताकि हरेक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाऐं सरल और सहज रूप से उपलब्ध हो सके।
बताना होगा कि 16 मार्च से 24 मार्च तक शिवपुरी में आयोजित रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन में 2700 स्वयं सेवकों का ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आभार व्यक्त करने हेतु धन्यवाद स्नेह भोज का आयोजन स्थाीय होटल पीएस में किया गया। रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, सचिव डॉ.प्रदीप पाराशर, डॉ.अनूपराज चौपडा, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, श्रीमंत माधवराव सिंघिया स्वास्थ सेवा मिशन की ओर से जब स्वागत करने स्टेज पर पहुंचे तो सिधिया ने अपना स्वागत न कराते हुये आयोजकों का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। सबसे बडी बात यह राही कि आभार सभा में नगर पालिका शिवपुरी के उन सभी सफाई कर्मियों को सिंधिया ने स्वयं माला पहनाई जिन्होनें टीम भावना से इस शिविर को आयोजित किया।
कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, एसपी रमन सिंह राठौर, नोडल अधिकारी विजयराज, डीन परमहं, सीएमएचओ संजय ऋषिश्वर, सिविल सर्जन डॉ.बी.एल.यादव सहित तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा, एसडीएम आनंद सिंह राजावत, रवि सभी का स्मृतिचिन्ह भेंटकर स्वागत किया। शिविर में अपनी अद्वितीय सेवाये देने वाले कोर्डीनेटर पवन जैन, रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपेश सांखला, सचिव मनीष गोयल व भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ की ओर से अध्यक्ष जसवंत जाटव को स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी वासियों ने अदभुत टीम भवना से इतिहास रचा है। सेवा का यह महाकुम्भ अब हम प्रतिवर्ष आयोजित करेंगे जिसमें आप सब की भागीदारी होगी। समारोह की झलकियों के चित्र को उदित चतुुर्वेदी, रोहित जैन, हिमांशु छापरिया ने भेंट किया।



.jpeg)
No comments:
Post a Comment