चोरो से तीन फ्रिज, मिक्सर, एलईडी टीव्ही, साउण्ड एवं पीतल की धातु की वस्तुऐं की बरामद दो आरोपियों को किया गिरफ्तारशिवपुरी- बीती 27 मार्च 2026 को थाना कोतवाली पर फरियादी अमित कुमार पुत्र लोकेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उम्र 44 साल नि. दुबे पुरा पुरानी शिवपुरी ने अपने गोदाम चतुर्भुज हाँस्पीटल के पास से अज्ञात चोरो व्दारा तीन फ्रिज को चोरी करने की रिपोर्ट की थी जो रिपोर्ट पर से अप.क्र. 208/26 धारा 331(6), 305(ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया एवं फरियादी अभिनव भटनागर पुत्र अशोक भटनागर उम्र 41 साल नि.न्यू दर्पण कालोनी शिवपुरी ने ध्यान केन्द्र चतुर्भुज हाँस्पीटल के पास से अज्ञात चोरो व्दारा मिक्सर, एलईडी टीव्ही, साउंड एवं अन्य सामान चोरी करने की रिपोर्ट की थी जो रिपोर्ट पर से अप.क्र. 209/26 धारा 331(6), 305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
अपराध के बारे में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो अपराध की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा अज्ञात आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु टीम बनायी गयी टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये घटना स्थल के आसपास व शहर के विभिन्न स्थानों के कैमरे चैक किये गये एवं अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी जो आज दिनांक 04.04.26 को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी एकत्रित की जाकर दो चोरों को ग्वालियर बायपास रोड पर चोरी कियागया माल बेचने की फिराक में लोडिंग वाहन में रखकर ले जाते हुये पकडा जिनके नाम पता पूछने पर उन्होने अपने नाम राजू कुशवाह पुत्र श्री कृष्णा कुशवाह उम्र 30 साल नि0 गुरुव्दारे के पीछे कोलरास शिवपुरी, देवेन्द्र कुशवाह पुत्र बद्री कुशवाह उम्र 28 साल नि0 ऐंचवाडा थाना बैराड शिवपुरी का होना बताये जिनसे सख्ती से पूछताछ की गयी जिन्होने चतुर्भुज हाँस्पीटल के पास बने गोदाम से तीन बडे नये फ्रिज व उसके सामने बने हुये ध्यान केन्द्र से एलईडी टीव्ही, मिक्सर , साउण्ड सिस्टम ,डिजीटल प्लेयर मशीन ,एक हनुमान जी की पीतल की मूर्ति, एक मुस्ठका पीतल का, एक त्रिशूल पीतल का टूटा, एक पीतल का कमंडल टूटी हालत मे, चार थाली पीतल की, एक बडा थाल का आधा भाग टूटा हुआ, एक पीतल की घंटी, एक गंगा सागर तांबे का टूटा, एक कलंश ताबे का टूटा, दो अगरबत्ती स्टेण्ड पीतल को चोरी करना बताया आरोपीगण से चोरी का माल जप्त किया गया एवं दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया कर चोरी का कुल 5 लाख का मसरुका दोनो आरोपियो से जप्त किया गया आरोपीगण से अन्य चोरियो के मामलो में पूछताछ की जा रही है एक आरोपी राजू कुशवाह आपराधिक प्रवृत्ति का जिस पर विभिन्न थानो पर 10 अपराध पंजीबध्द है। आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि.सुमित शर्मा, उनि.अमित चतुर्वेदी, प्र.आर. संतोष बैस, प्र.आर. अवतार सिंह, आर. अजय यदाव, आर0 बृजेश जादौन , आर. महेन्द्र तोमर ,आर. राहुल कुमार, आर. अजय यादव, आर. अजीत राजावत, आर. शिवकुमार, आर. सोमवीर की विशेष भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment