अ,भा ब्रा,महा, सनातन की बैठक में ब्राह्मणों को चार फीसदी शैक्षिक आरक्षण देने की मांग शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की मासिक बैठक वार्ड क्रमांक 11 में डाक्टर कैलाश नारायण शर्मा के निवास पर आयोजित हुई, सबसे पहले भगवान परशुराम जी के चित्र पर बैठक के मुख्य अतिथि पंडित राम प्रकाश शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पंडित मनोज कुमार श्रीथर ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि पंडित राम प्रकाश शर्मा एकता परिषद ने उपस्थित विप्र बन्धुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण हर मामले में अव्वल है लेकिन सरकारों की वोट बैंक की राजनीति के चलते आए आरक्षण के दुष्चक्र ने हम ब्राह्मणों की तरक्की के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। कभी समाज के संपन्न एवं समृद्ध वर्ग की पहचान रखने वाले ब्राह्मण वर्ग को आरक्षण ने बहुत गरीब बना दिया है, यूजीसी एक्ट ने उच्च शिक्षा को रोकने के लिए ब्रेकर का काम होने जा रहा है। इस मौके पर पंडित गजानंद शर्मा ने भी विचार रखें तथा बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र पांडे, सुरेंद्र पाठक, कैलाश नारायण भार्गव कैलाश मुद्गल, हरीवल्लव शर्मा एन पी अवस्थी, प्रभु दयाल चतुर्वेदी शिव शंकर पाराशर नरहरी प्रसाद शर्मा प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित थे बैठक का संचालन पंडित हर गोविंद शर्मा ने किया अंत में पंडित रवि भार्गव ने आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment