दूरस्थ ग्रामीण अंचलों को खरीदी केन्द्र बनने से मिली राहत, खरीदी हुई प्रारंभशिवपुरी-जिले के सतनबाड़ा क्षेत्र में दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के किसानों को मप्र सरकार के द्वारा राहत प्रदान करते हुए गेहूॅं खरीदी केन्द्र समीप ही स्थापित किए जाए। इसी मंशा को ध्यान में रखते हुए विपणन सहकारी समिति सतनबाड़ा के अंतर्गत शशिचन्द्र वेयरहाउस को गेहूं उपार्जन केन्द्र बनाया गया है जिससे आसपास के ग्रामीणजनों को इस उपार्जन केन्द्र से काफी राहत मिलेगी उन्हें दूर अपनी फसल विक्रय करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा और इससे उनका समय व पैसा दोनों का बचाव हो सकेगा। यहां सर्वप्रथम गेहूं उपार्जन के लिए मौजूद तौल कांटों पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात शशिचन्द्र वेयरहाउस के गेहूं उपार्जन केन्द्र बनने के साथ ही यहां गेहूं खरीदी का शुभारंभ करने भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल पहुंचे जिन्होंने वेयरहहाउस संचालक विशाल भारद्वाज एवं उपस्थित किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया लेकिन इस स्वागत से इतर भाजपा नेता श्री मुद्गल का किसानों ने माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया।
इस दौरान उपस्थित किसानों के बीच संबोधन देते हुए भाजपा नेता दिलीप मुदगल ने कहा कि निश्चित रूप से शशिचन्द्र वेयरहाउस सतनबाड़ा क्षेत्र के किसानों के लिए बहुउपयोगी साबित होगा, क्योंकि यहां गेहूंूॅ उपार्जन केन्द्र बनने से किसानों को अपनी फसल विक्रय के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और पंजीयन कराने के साथ ही शासन के द्वारा निर्धारित मूल्य प्राप्त करने वाले किसानों का समय और पैसा दोनेां बच सकेगा, इससे सतनबाड़ा और आसपास के क्षेत्र के किसानों को भी इस गेहूं उपार्जन केन्द्र बनने से लाभ होगा वह भी फसल का विक्रय इस केन्द्र पर कर सकेंगें।
यहां केंद्र पर आने वाले कृषकों के लिए पीने के पानी एवं छाया की व्यवस्था मिलेगी साथ ही शासन के नियम अनुसार निर्धारित गुणवत्ता पूर्वक सही मात्रा में खरीदी करने के साथ उनके दिए गए खातों में भुगतान राशि भी समय पर पहुंचाई जाएगी जिससे किसाना लाभान्वित होंगें। सतनबाड़ा स्थित शशिचन्द्र वेयरहाउस कांकर सतनबाड़ा के गेहूं उपार्जन ेकेन्द्र बनने पर किसानों व स्थानीय लोगों का यहां माल्यार्पण कर स्वागत किया गया साथ ही वेयरहाउस संचालक शशिकान्द्र भारद्वाज एवं उनके पुत्र एड.विशाल भारद्वाज का भी किसानों का माल्यार्पण कर इस केन्द्र को उपार्जन केन्द्र के रूप में बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन धाकड़, शिवम शर्मा, मोईन खान, मोनू कपूर सहित सतनबाड़ा विपणन समिति के सचिव रवि शंकर धाकड़, किसान भाईयों में लाखन सिंह धाकड़, अशोक कुमार धाकड़, किशन लाल, मुरारी लाल, विजय सिंह, अरूण धाकड़ व आशू धाकड़ सहित सतनबाड़ा क्षेत्र के किसान भाई मौजूद रहे।




No comments:
Post a Comment