राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश सिंह सेंगर ने नियुक्ति कर सौंपा प्रदेश का प्रभार
शिवपुरी- प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह कुशवाह को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति, दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश सिंह सेंगर द्वारा राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा की सहमति से मध्यप्रदेश के प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सेंगर ने अजय सिंह की नियुक्ति करते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। अजय सिंह इससे पूर्व पत्रकारों के संगठन जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (जंप) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव के पद का दायित्व निर्वहन सफलता पूर्वक कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति का कार्य एवं उद्देश्यों में प्रमुख रूप से भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानूनी लड़ाई लड़ना,भय एवं नशामुक्त समाज का निर्माण कार्य करना,लोगों को मौलिक अधिकारों की जानकारी देकर एक सशक्त समाज का निर्माण करना,सूचना के अधिकार पर कार्य करते हुए सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करना शामिल है। कुशवाह का कार्य क्षेत्र संपूर्ण प्रदेश है।
कुशवाह ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि जल्दी ही राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा कर प्रादेशिक कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा तथा प्रदेश के सभी संभागों और जिला स्तर पर मजबूत और सशक्त कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।
कुशवाह की नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों और इष्टमित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं हैं।

No comments:
Post a Comment