---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 9, 2026

किसानों के हितों को मप्र सरकार ने किया अनदेखा तो कांग्रेस करेगी पूरे प्रदेश भर में प्रदर्शन : जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल






प्रदेश व्यापी किसान समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस के नेतृत्व में माधवचौक पर कांग्रेसियों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

शिवपुरी- मध्यप्रदेश सरकार भले ही कितने साल सत्ता में रहे लेकिन मप्र कंाग्रेस कमेटी यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगी कि किसानों के अधिकारों का हनन हो, उनका शोषण हो, किसानों के हितों को अनदेखा करने वाली मप्र सरकार के प्रति कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ना केवल जिला मुख्यालय और संभाग बल्कि प्रदेश और देश स्तर पर भी जारी रहेगा, इसलिए आवश्यक है कि समय रहते सत्ताधारी दल किसानों के लिए गेहूं उपार्जन प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करे, समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित हो, उपार्जन तिथि बार-बार बढ़ाए जाने की बजाए तत्काल किसानों की फसल खरीदी की जाए, फसलों का बोनस 40-50 रूपये नहीं बल्कि 150 से 200 रूपये अधिक मूल्य दिया जाए, ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए एवं डिफॉल्टर घोषित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाए जाए, यदि किसानों को राहत नहीं मिली तो कांग्रेस पार्टी का यह विरोध प्रदर्शन बदस्तूर जारी रहेगी। किसानों के अधिकारों को लेकर यह बात कही जिला कंाग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने जो मध्यप्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालय शिवपुरी पर भी आयोजित प्रदेश व्यापी किसान आन्दोलन के समर्थन में दिए जा रहे धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। 

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं में मंच से किसानों के अधिकारों को लेकर शिवपुरी जिला कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र नाती, पोहरी प्रभारी राजीव शर्मा, पिछोर प्रभारी नीतीश यादव, जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक प्रगीलाल जाटव, संघटन महासचिव संजय चतुर्वेदी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगमोहन सेंगर, साहबसिंह कुशवाह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम रावत, ए पी एस चौहान, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शशि शर्मा, राजेन्द्र गुर्जर राजू, प्रदेश प्रवक्ता एवं शहर अध्यक्ष पश्चिम श्रीमती प्रियंका शर्मा सहित कांग्रेस के अनेकों नेताओं ने मंच से किसानों की पीड़ा को जाहिर किया और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से जन-जन को अवगत कराया। इस अवसर पर धरना प्रदर्शन के उपरांत मौके पर ही एसडीएम आनंद सिंह राजावत को जिला कांग्रेस की ओर से किसान समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।

प्रदेश व्यापी किसान आन्दोलन को लेकर जानकारी देते हुए जिला संगठन महासचिव संजय चतुर्वेदी एवं जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस पुरुषोत्तम रावत ने संयुक्त रूप से बताया है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल एवं जिला प्रभारी देवेन्द्र शर्मा व विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र सिंह नाती एवं समस्त विधानसभा प्रभारी के नेतृत्व में व किसान कांग्रेस के तत्वाधान में गुरूवार को ाधव चौक चौराहा पर विशाल धरना दिया गया जिसमें धरना प्रदर्शन के पश्चात अधोलिखित किसानों की समस्या के संदर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के वर्तमान एवं पूर्व विधायक, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ,समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जन, पूर्व अध्यक्षगण जिला पंचायत ,जनपद पंचायत,नगर पालिका वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व पार्षदगण,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं समस्त नगर अध्यक्षगण,जिला एन.एस. यू. आई , युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, जिला किसान कांग्रेस एवं समस्त प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण एवं समस्त कार्यकर्तागण शामिल हुए।

धरना प्रदर्शन स्थन पर ही किसान समस्याओं को लेकर सौंपा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जिला मुख्यालय शिवपुरी पर भी प्रदेश व्यापी किसान आन्दोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन के पश्चात धरना प्रदर्शन स्थल पर ही मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनिधि एसडीएम आनंद सिंह रावावत को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया और किसानों समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। इस ज्ञापन में किसान हितों को लेकर प्रमुख रूप से जो समस्याऐं सामने है उसमें किसानों की गेहूं उपार्जन प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कर समय पर समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए, उपार्जन की तिथि बार-बार बढ़ाने की बजाय तत्काल प्रभाव से खरीदी शुरू की जाए एवं किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाए। इन हालातों में मप्र सरकार से आग्रह है कि किसानों के ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए एवं डिफॉल्टर घोषित किसानों को राहत प्रदान की जाए, साथ ही किसानों को मजबूरी में कम दाम पर उपज बेचने से बचाने हेतु उचित व्यवस्था एवं समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए।
 

No comments: