---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 12, 2026

भाजपा की कामकाजी बैठक में लिया निर्णय अम्बेडकर जयंती को बूथ स्तर पर मनाया जाएगा



बैठक में विभिन्न योजनायों की समीक्षा की गई

शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी की कामकाजी बैठक भाजपा जिला कार्यालय कोठी नंबर 1 पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित जी के मुख्य अतिथ्य में एवं जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
         बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित जी ने कहा कि 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती भी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मनाना हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने अपने जोशीले उद्बोधन में कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर यह कामकाजी बैठक हों रही हैं इस वैठक में गांव चलो,बस्ती चलो अभियान,पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष महा प्रशिक्षण अभियान,आजीवन सहयोग निधि किसानों के हितो पर पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री जाटव ने कहा की आज बैठक में भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्त्तायों के सहयोग से सभी मण्डलो में प्रशिक्षण वर्ग सफलता के साथ पूर्ण हुए हैं। मंच पर जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित, जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव,पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, प्रहलाद भारती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाह, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष गगन खटीक, किसान मोर्चा के लोकपाल लोधी,जिला उपाध्यक्ष एवं अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम प्रभारी गोपाल पाल, मंचासीन थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री के पी परमार ने किया जबकि आजीवन सहयोग निधि की जानकारी महामंत्री लवलेश जैन ने दी। आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष कपिल तिवारी ने किया। कामकाजी बैठक में जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, पूनम राजोरिया,हेमलता रावत,सालिक राम कुशवाहा भूपेंद्र यादव ,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन, जिला मंत्री अवतार सिंह गुर्जर,धर्मेंद्र रावत,कार्यालय मंत्री हरिशंकर दुबे, मंडल पुरानी शिवपुरी अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, महामंत्री रितेश जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वीर सिंह सगर,निर्दोष गोयल,प्रशांत राठौर आदि मौजू रहे।

No comments: