नगर के समाजसेवी और वरिष्ठ बीमा अभिकर्ता ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया तक पहुंचाऐं अपने विचारशिवपुरी- निश्चित रूप से शिवपुरी की पावन धरा को धन्य करने वाले श्रीबागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की यह अनुकरणीय पहल कि भगवान शिव की नगरी के नाम से पहचानी जाने वाली शिवपुरी में भगवान शिव की 108 फिट ऊंची प्रतिमा होनी चाहिए, बाबा बागेश्वर की इस पहल पर यदि शिवपुरी में 108 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए तो इसके लिए प्रयुक्त स्थान प्रसिद्ध नरवर रोड़ स्थित श्रीटपकेश्वर महादेव मंदिर मौजूद है जो कल-कल बहती सिंध नदी के मार्ग में होकर जैन तीर्थ के निकट विराजमान है, ऐसे स्थान पर यदि भगवान शिव की प्रतिमा को स्थापित किया जाए तो यह ना केवल शिवपुरी बल्कि संपूर्ण संभाग, प्रदेश और देश में अपना एक अलग स्थान रखेगी।
यह विचार व्यक्त किए शहर के समाजसेवी व एलआईसी अभिकर्ता चेतन सिंघल निवासी शंकर कॉलोनी शिवपुरी ने जिन्होंने श्रीबाबा बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की पहल पर भगवान शिव की 108 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के लिए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर अपने भाव व्यक्त किए। श्री सिंघल ने पत्र में इस स्थान की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नरवर मार्ग पर स्थित श्रीटपकेश्वर महादेव मंदिर अति प्राचीन है और प्राकृतिक झरनों से ओतप्रोत है, यहां सिंध नदी की कल-कल ध्वनि से अच्छादित सिंध नदी इस मार्ग से गुजरी है तो वहीं प्राकृतिक हरित वातावरण भी मौजूद है, ऐसे में वर्षाकाल में इस स्थान का अलग ही महत्व नजर आता है। ऐसे में इस स्थान के महत्व को समझते हुए शासन-प्रशासन एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया से आग्रह है कि बाबा बागेश्वरधाम की इस पहल को धरातल पर उतारने के लिए श्रीटपकेश्वर महादेव जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर विचार कर उचित निर्णय लिया जावे। इसके साथ ही इस भव्य मंदिर निर्माण से यहां पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा जिससे यहां की अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी।

No comments:
Post a Comment