---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 20, 2026

स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों का विक्रय न हो : कलेक्टर अर्पित वर्मा


नारकोटिक्स एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गठित समिति की बैठक हुई आयोजित

शिवपुरी- जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही होना चाहिए। इसमें जो संबंधित विभाग है, वह सक्रियता से कार्रवाई करें। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मंगलवार को नारकोटिक्स एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं समन्वय के लिए आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने विभिन्न विभागों की भूमिका पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिसमें ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोर की जांच करने के निर्देश दिए। सामाजिक न्याय विभाग एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से नशा मुक्ति अभियान संचालित करें। नशा मुक्ति केन्द्रों का समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाए। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने स्कूलों के आसपास धूम्रपान और नशीले पदार्थों की दुकानों को हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। नशीले पदार्थों का शैक्षणिक संस्थाओं और स्कूलों के आसपास विक्रय नहीं होना चाहिए।

स्कूलों में जागरूकता अभियान के निर्देश
बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में जागरूकता अभियान संचालित किया जाए और बच्चों को धूम्रपान एवं नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया जाए। युवाओं के ही कम उम्र से नशे की प्रवृति देखने में आ रही है। यदि स्कूल में बच्चों को जागरूक किया जाए तो आगे जाकर नशे की प्रवृति से दूर रहेंगे

मेडिकल स्टोर एवं दुकानों के निरीक्षण के निर्देश
बैठक में खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग की अधिकारी को निर्देश देते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि मेडिकल स्टोर एवं दुकानों का सतत निरीक्षण किया जाए और जो प्रतिबंधित दवाएं एवं नागरिकों के लिए घातक दवाई है उनकी जांच की जाए। कोई भी ऐसे नशीले पदार्थ का विक्रय ना हो इसके लिए लगातार कार्यवाही होना चाहिए। इसके अलावा आबकारी अधिकारी को भी इस संबंध में निर्देशित किया है। मदिरा दुकानों पर भी प्रबंधित ड्रग्स का विक्रय न हो यह जांच की जाए।

No comments: