शिवपुरी-पुलिस थाना देहात के द्वारा नगर के वार्ड क्रं.17 लुधावली में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस थाना देहात प्रभारी विकास यादव के निर्देशन में थाना पुलिस बल के द्वारा लुधावली पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधि राजा यादव पार्षद के साथ मिलकर वार्ड 17 में जन-चौपाल लगाई और यहां सभी को सायबर अपराध, बैंक फॅ्राड से बचाव के संबंध में जानकारी दी, इसके अलावा वार्डवासियों की सुनवाई भी की गई। जिसमें कई लोगों ने अपने वाद-विवाद को भी पुलिस की इस जनचौपाल में रखा जिस पर मौके पर कई मामलों को समझाईश देकर पूर्ण किया गया तो वहीं कई मामलों को लेकर पुलिस थाना पहुंचकर अपनी बात रखने को लेकर समझाया गया। इस अवसर पर जन चौपाल के माध्यम से पुलिस के द्वारा लगाए गए शिविर में पार्षद राजा यादव के द्वारा वार्ड की व्यवस्थाओं के बारे में पुलिस को अवगत कराया और हर संभव पुलिस के लिए सहयोग की बात कही। इस अवसर पर थाना देहात क्षेत्र वार्ड क्रमांक 17 लुधाबली में लगी इस जनचौपाल में थाना देहात से उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह सेंगर, सउनि सुमित सेंगर, सउनि केदार सिंह, मय थाना स्टाफ एवं वार्ड के सैकड़ों वार्डवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस ने वार्ड वासियो की समस्याएं सुनी एवं समाधान का आश्वासन दिया एवं उचित समझाएं दी गई।

No comments:
Post a Comment