---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 26, 2026

ग्राम पंचायत विनेका में सीएससी अटल सेवा केन्द्र का संचालन


शिवपुरी-
जनपद पंचायत बदरवास अंतर्गत ग्राम पंचायत विनेका में सीएससी अटल सेवा केंद्र का सफल संचालन किया जा रहा है। पंचायत भवन में संचालित इस केंद्र के माध्यम से एससीएस अटल संचालक रोशन ओझा द्वारा ग्रामीण हितग्राहियों को विभिन्न डिजिटल एवं शासकीय सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

सीएससी जिला प्रबंधक उमेश शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित इस अटल केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों लोकसेवा बिजली बिल भुगतान, पैसे निकलना, पैन कार्ड आवेदन, डिजीपेय, ट्रांजैक्शन, आयुष्मान कार्ड, आधार संबंधित सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रामीणों को अब छोटी-छोटी सेवाओं के लिए शहर नहीं जाना पड़ता, जिससे समय एवं खर्च दोनों की बचत हो रही है। पंचायत भवन में ही डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सीएससी अटल संचालक रोशन ओझा द्वारा लगातार ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं के प्रति प्रेरित करते हुए योजनाओं से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। यह केंद्र ग्राम पंचायत विनेका जिला शिवपुरी में डिजिटल सशक्तिकरण एवं जनसेवा का एक अच्छा उदाहरण बनकर सामने आया है।

No comments: