---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 19, 2026

परिवहन एवं यातायात की संयुक्त टीम द्वारा 20 स्लीपर बसों से 67 हजार रुपए के किए चालान


जिला परिवहन अधिकारी के निर्देशन में लगातार की जा रही सख्त वाहन चैकिंग कार्यवाही

शिवपुरी- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाहा के निर्देशन में लगातार सख्त चैकिंग अभियान जारी है जिसमें संयुक्त दल द्वारा मंगलवार को 20 स्लीपर बसों पर 67 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई है। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाहा ने बताया कि स्लीपर बसों की चेकिंग की कार्यवाही के दौरान बस क्रमांक एमपी 08 जेडसी 9197, यूपी 78 एफटी 0102, एआर 01 क्यू 5655, यूपी 78 सीटी 3798, एआर 20 ई 0692, एआर 01 आर 2786, एआर 01 टी 4447 इत्यादि बसों पर ऑवरलोडिग की धारा 66/194 (1) एवं एमपी 41 जेडजे 0164 पर पीयूसी की धारा 51/177 के अंतर्गत एवं अन्य धाराओं में कुल 20 स्लीपर बसों पर 67000 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने लगातार इसी प्रकार सतत चेकिंग के निर्देश दिए हैं।

No comments: