---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 18, 2026

थार गाड़ी के हमलावार पकडऩे पर बजरंगदल नगर अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने नगर निरीक्षक रोहित दुबे का किया सम्मान


शिवपुरी
- घर के बाहर खड़ी कार में तोडफ़ोड़ करने की घटना पर कोतवाली पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट होकर रविवार को फरियादी पक्ष ने कोतवाली थाना पहुंचकर नगर निरीक्षक रोहित दुबे का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।

बजरंगदल के नगर अध्यक्ष फरियादी प्रकाश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शंकर कॉलोनी के निवासी हैं। गत रोज उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी, उसी समय कॉलोनी के ही एक युवक राजवीर धाकड़ ने वाहन में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया था। घटना के बाद उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रकाश ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी रोहित दुबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिना देरी किए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी। 

पुलिस की इस सक्रियता से फरियादी एवं स्थानीय लोगों में संतोष का माहौल देखा गया। प्रकाश ने कहा कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से न केवल अपराधियों के हौसले पस्त होंगे, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आमजन का पुलिस पर विश्वास तभी बढ़ता है जब शिकायतों पर तुरंत और निष्पक्ष कार्रवाई हो। इसी संतुष्टि के चलते आज प्रकाश कालोनीवासियों के साथ कोतवाली थाना पहुंचा और नगर निरीक्षक रोहित दुबे का सम्मान कर पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

No comments: