---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 20, 2026

विश्व मांगल्य सभा की सदाचार सभा बैठक हुई आयोजित




क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूजा पाठ, प्रांताध्यक्ष विभा रघुवंशी व अध्यक्ष शोभा पुरोहित सदाचार सभा पर डाला प्रकाश

शिवपुरी- महिलाओं को देश, धर्म, संस्कृति और भारतीय परंपरा से जोडऩे के लिए ही प्रतिमाह विश्व मांगल्य सभा के रूप में सदाचार सभा का आयोजन किया जाता है ताकि महिलाऐं अपने जीवन में रचनात्मक और सृजनात्मक कार्येाँ से अपने जीवन में बदलाव लाए और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरक बनने का कार्य करें, इसी दिशा में गत दिवस विश्व मांगल्य सभा की मासिक सदाचार सभा बैठक का आयोजन स्थानीय एबी रोड़ स्थित न्यू मधुरम् स्वीट्स परिसर में किया गया। इस सदाचार सभा क्षेत्रीय संघटन मंत्री पूजा पाठक, मध्य भारत प्रांताध्यक्ष श्रीमती विभा वीरेंद्र रघुवंशी, शिवपुरी अध्यक्ष शोभा पुरोहित एवं सदाचार सभा संयोजीका श्रीमती नम्रता गौतम और जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सपना शर्मा की मुख्य उपस्थिती रही।

प्रांताध्यक्ष श्रीमती विभा रघुवंशी ने विश्व मांगल्य सभा द्वारा आयोजित मासिक सदाचार सभा पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी साथियों को बताया कि सदाचार सभा माने विश्वमांगल्य सभा की कार्यपद्धति है, यह सभा हर महीने होती है, मासिक एकत्रीकरण के माध्यम से महिलाओं में देश, धर्म, संस्कृति, परंपरा आदि विषयों की जागरूकता निर्माण की जाती है, आज की सदाचार सभा में अधिक मास का महत्व-शास्त्रीय और वैज्ञानिक यह मुख्य विषय था। इस अवसर पर सदाचार सभा की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से की। इसके पश्चात सुमन तिवारी और राधा सूर्यवंशी ने शक्तिगान का गायन किया। शक्तिगान के पश्चात श्रीमती इंदिरा सराफ ने पंचश्लोकी ली और उसके बाद वंदना शिवहरे ने गायत्री मंत्र एवं ओंकार के उच्चारण के साथ ध्यान करवाया। स्वाध्याय के माध्यम से पन्नाधाय की समर्पण कथा विनीता जैन ने सभी को बताई, साथ ही खेल में सभी महिलाओं ने मनोरंजक तरीके से सहभाग लिया।

इसके पश्चात इन दिनों पड़ रहे अधिक मास का महत्व इस मुख्य विषय पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूजा पाठक के द्वारा विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया, उन्होंने अधिक मास का गणित भी पूरा समझाया और अधिक मास जिसे मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है इसका हिंदू चंद्र-सौर पंचांग में लगभग हर 3 वर्ष बाद आने वाला एक अतिरिक्त महीना होता है, के बारे में बताया, साथ ही अधिक मास में शुभ कार्य क्यों नहीं करते और कथा सुनना, नमस्मरण करने का महत्व भी क्षेत्रीय संगठन मंत्री के द्वारा बताया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने इस चर्चा सत्र में बढ़-चढकर भाग लिया। सदाचार सभा का समापन ध्वज प्रार्थना से हुआ, यहां सभा का संचालन श्रीमती वंदना चौबे ने किया।

No comments: