---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 26, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशमी पर आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या


भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

शिवपुरी-जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शिवपुरी शहर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, संस्कृति एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी सौरभ गौड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं श्रृद्धालुगण मौजूद रहे।
भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण
कार्यक्रम में गुना से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक वृंदावन धाकड़ एवं उनके साथियों तथा श्रीमती आंकाक्षा गौड़ द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। भक्ति संगीत की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस मौके पर ÓÓऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगनÓÓ, ÓÓजमुना किनारे मेरा गांव, सांवरे आई जईओÓÓ, ÓÓजो कान्हा मेरा गांव न जाने, बरसाने मेरो गांवÓÓ, ÓÓहे दुख भंजन, मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकारÓÓ, ÓÓभक्त का मान न टलते देखाÓÓ, ÓÓजादू भरी तेरी आंखें जिधर गईÓÓ, ÓÓगंगा तेरा पानी अमृत झर-झर बहता जाएÓÓ, ÓÓश्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, लोग करे मीरा को यूं ही बदनामÓÓ आदि भजनों का गायन किया गया। 

No comments: