महिलाओं व बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने दिया एक माह का प्रशिक्षण, बांटे प्रशस्ति पत्रशिवपुरी- संघ की महिला समन्वय मातृ शक्ति इकाई के द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को स्वरोजगार के रूप में 20 दिन का नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय बचपन प्ले स्कूल, इन्द्रप्रस्थ नगर शिवपुरी में आयोजित हुआ। जिसके समापन अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संघ चालक डॉ.गोविंद सिंह एवं हिन्दू जागरण की प्रांत कार्यकारिणी से दीदी स्नेह लता शर्मा सहित जिला संचालक राजेश गोयल, विनीता जैन, रेखा समाधिया, विभा रघुवंशी, पिंकी प्रेमलता एवं अन्य बहनों ने अपना अमूल्य समय दिया और महिला प्रबंधन के विषय से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर महिला समन्वय मातृशक्ति की विभाग संयोजिका डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डे, विभाग सह संयोजक किरण उप्पल, पिंकी गोस्वामी व लक्ष्मी गर्ग के द्वारा इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने सहभागिता करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न विधाओ में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने में महती भूमिका निभाई।
प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर जिला संघ चालक डॉ.गोविंद सिंह एवं हिन्दू जागरण की प्रांत कार्यकारिणी से दीदी स्नेह लता शर्मा के द्वारा विस्तार के साथ महिला समन्वय एवं मातृशक्ति के द्वारा किए जाने वाले कार्यो पर प्रकाश डाला और इस बीच प्रशिक्षण में प्रतिदिन बीस मिनट का उद्बोधन संस्कार वन विषयों पर रखा गया जिसकी सर्वत्र सराहना की गई। इसके साथ ही अतिथिद्वयों ने अपने सारगर्भित शब्दों से अपनी शिक्षा से सबको सराबोर कर दिया। इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए। प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन पर महिला समन्वय मातृ शक्ति के द्वारा उन माता-बहिनों का आभार माना जिन्होंने पूरे 20 दिन सहयोग प्रदान करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया, साथ ही उन सभी का आभार जताया जिनके द्वारा प्रशिक्षण में समय-समय पर हमारे बच्चों को संस्कार, वन, महिलाओं को परिवार और समाज से संबंधित बातों को समझाने के लिए अपना समय दान किया।
आभार उन सभी का भी माना गया जिन माता-बहिनों ने प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन का पालन किया जो अपने निर्धारित समय पर आई और हर तरह का सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा प्रशिक्षण शिविर में सहयोग के लिए पत्रकार आरती जैन और जैन साहब का भी आभार व्यक्त किया गया जिन्हें जब भी बुलाया हैं, तब वह एक बार कहने से ही कार्यक्रम में आ जाते हैं और हमारी बात सभी लोगों तक पहुंचाते हैं, साथ ही आशा व्यक्त कि उन सभी के लिए जिन्होनें प्रशिक्षण प्राप्त किया कि वह सभी माता-बहिनें आगे बढ़े और अपना रोजगार शुरू कर पाए। उनको जब भी कोई सहयोग की आवश्यकता होगी, हम हमेशा उनके साथ खड़े मिलेंगे।
इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सहयोगी बहनें सरिता अस्थाना, सुंदरी चौहान, साधना शर्मा, आरती जैन, मंजू बाजपेयी, ज्योति त्रिवेदी, अनु मित्तल, योगिता झोंपे, पद्मिनी ठाकुर, शोभा पुरोहित, सोनलता गौड़, मोना तिवारी, वंदना शर्मा, विनीता जैन व अन्य सहयोगी प्रशिक्षिका पूजा कुशवाह, मयूरी शाक्य, सोनम कुशवाह, शिवांगी गुप्ता शामिल रही।


No comments:
Post a Comment