प्रशासन के नोटिस तथा चेतावनी देने के बावजूद भी सरकारी जमीन पर से नहीं हटाया गया था अतिक्रमणशिवपुरी। कलेक्टर तथा जिला मजिस्ट्रेट शिवपुरी अर्पित वर्मा के निर्देशन में पिछोर अनुविभागिय दंडाधिकारी राजस्व ममता शाक्य के मार्गदर्शन में राजस्व तथा पुलिस विभाग की टीम द्वारा बुधवार को भोंती कस्बे में एक सैकड़ा से अधिक स्टाल, दुकाने स्थाई व अस्थायी अतिक्रमण को दलबल के साथ हटाया। लोगों की भारी भीड़ के बावजूद बिना किसी विरोध के अतिक्रमण हटाया दिया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भोंती द्वारा 7 मई को नोटिस देकर 24 घण्टे में सड़क किनारे, डिवाइडर और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, किंतु अतिक्रमणकारियों द्वारा नोटिस गंभीरता से ना लेते हुए अतिक्रमण नहीं हटाया जिस कारण बुधबार को सुबह अनुविभागीय अधिकारी ममता शाक्य, एसडीओपी पुलिस प्रशांत शर्मा,तहसीलदार एसएस गुर्जर, नायब तहसीलदार शुभम गर्ग,थाना प्रभारी घनश्याम सिंह, सहित ग्राम पंचायत सचिव, आर.आई., पटवारी एवं पुलिस बल के द्वारा हिटैची मशीन ले जाकर अतिक्रमण को ढहा दिया गया। एक दिन पहले ही पंचायत सचिव द्वारा मुनादी करा दी गई थी कि अतिक्रमण नही हटाया गया तो प्रशासन द्वारा हटाया जाएगा। सुबह से ही प्रशासन तथा मशीन को देखकर को देखकर लोगों में हड़बड़ाहट फैल गई, अधिकारियों और पुलिस बल को देखकर लोगों ने अस्थाई अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया पर अधिकारियों की सख्ती के चलते डिवाइडर पर रखे स्टाल, सड़क किनारे,सब्जी मंडी और स्कूल रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जे को हिटैची मशीन से हटा दिए गए जिसमें करीब 105 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। यह रोड भौंती कस्बे से होकर राजधानी भोपाल को जाती है, लिहाजा बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। सड़क पर कब्जे होने से 40 फीट की सड़क 15 फीट रह गई थी इससे घण्टो जाम लगा रहता था, साथ ही पिछोर, खनियाधाना के लिए भी एकमात्र सड़क होने से एक सैकड़ा बसों का आना जाना बना रहता, इससे भीड़भाड़ बनी रहती थी। लोगों में नाराजगी थी और कई बार शिकायतेँ भी की गई।
पुन: अतिक्रमण न हो इसके लिए ग्राम पंचायत ने डिवाइडर पर लगाई रेलिंग
अतिक्रमण कारी डिवाइडर पर पुन: अतिक्रमण न कर लें, इसके लिए भी व्यवस्था कर दी गई। ग्राम पंचायत सचिव के अनुसार डिवाइडर पर अतिक्रमण होने से आवागमन में परेशानी आती थी। जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इस बारे में शिकायत की गई थी इससे अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है साथ ही डिवाइडर पर रेलिंग भी लगाई जा रही है ताकि भविष्य में कोई डिवाइडर पर अतिक्रमण न कर सके। अनुविभागीय अधिकारी ममता शाक्य ने कहा भौंती का अतिक्रमण हटाया दिया गया है अगर कोई पुन: अतिक्रमण करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment