---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 23, 2026

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की आत्मीय भेंट


लगभग एक घंटे चली चर्चा, संगठन से लेकर मध्यप्रदेश के विकास तक कई विषयों पर हुआ मंथन

शिवपुरी- केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी प्रवास के दौरान शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी से आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट की। नक्षत्र गार्डन, शिवपुरी में आयोजित इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने साथ बैठकर नाश्ता किया और लगभग एक घंटे तक संगठन, जनसेवा, कार्यकर्ता सशक्तिकरण तथा मध्यप्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनता के बीच संवाद को और प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय के माध्यम से ही विकास की गति को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी मंथन हुआ। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन और प्रदेश संगठन की सक्रिय भूमिका में मध्यप्रदेश विकास एवं सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

No comments: