कार्यकर्ताओं को दिया विकसित भारत 2047 का मंत्रशिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एक दिवसीय प्रवास पर जिला मुख्यालय शिवपुरी आए और यहां नक्षत्र मैरिज गार्डन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया और उनसे देश की नि:स्वार्थ सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा आज भारत राजनीतिक स्थिरता के ऐसे युग में प्रवेश कर चुका है, जिसकी नींव सत्ता की नदियों से नहीं, बल्कि विचारधारा की तपस्या से सिंचित हुई है।
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कार्यक्रम से पहले प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ एक घंटे लंबी बैठक की। कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सिंधिया ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्ममंथन और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। यह शिविर कार्यकर्ताओं को यह समझाता है कि हम कहाँ से आए हैं, हमारी वैचारिक यात्रा क्या रही है और विकसित भारत 2047 के संकल्प में प्रत्येक सामान्य कार्यकर्ता की क्या भूमिका है। उन्होंने कहा कि अब विकसित भारत का सपना केवल कल्पना नहीं, बल्कि राष्ट का संकल्प बन चुका है और उसे साकार करने का समय आ गया है।
एक पैर रेल में, दूसरा जेल में, ऐसे संघर्ष से खड़ा हुआ संगठन
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के संघर्षकाल को याद करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब कहा जाता था कि भाजपा कार्यकर्ता एक पैर रेल में और दूसरा जेल में रखकर संघर्ष करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह विशाल वटवृक्ष त्याग, समर्पण और वैचारिक साधना से खड़ा हुआ है। सिंधिया ने बताया कि आज प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व का प्रतिनिधि है। इसलिए कार्यकर्ता का आचरण, व्यवहार और सेवा भाव भी उसी स्तर का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास, सामाजिक कल्याण और अधोसंरचना निर्माण की जो शृंखला बनी है, वैसा देश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।

रुकना नहीं है, झुकना नहीं है
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर और अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर देश के लंबे समय के सपनों को साकार किया है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों, एयरपोर्ट और अधोसंरचना विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज विश्व पटल पर नई शक्ति के रूप में उभर रहा है। अपने संबोधन के अंत में सिंधिया ने कहा कि विकसित भारत 2047 का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्यकर्ता को निरंतर आगे बढऩा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि एक-एक योद्धा ने संकल्प लिया है कि देश के प्रगति के लिए न रुकेंगे, न झुकेंगे।

No comments:
Post a Comment