---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 21, 2026

थाना कोतवाली व्दारा रंगदारी कर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार



शिवपुरी-
थाना कोतवाली पर बीते रोज फरियादी गनेश राठौर पुत्र हरीशंकर राठौर उम्र 46 साल नि. एसएनव्ही स्कूल के सामने मनियर शिवपुरी ने आरोपी संजय जाटव पुत्र करीमा जाटव उम्र 25 साल नि.मनियर व्दारा गंदी गंदी गालिया देने एवं शराब के लिये रुपये नही देने पर मारपीट करने उसकी गाडी तोडने एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट की थी जो फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 391/26 धारा 119(1), 296(ए), 351(2), 324 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलिकर भूटिया व्दारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा आरोपी की गिरफ्तारी करने हेतु टीम बनायी गयी जो टीम व्दारा आरोपी की लगातार पतारसी कर मनियर शिवपुरी से गिरफ्तार किया गया, आरोपी से पूछताछ की गयी जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया, बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। जेल वारंट बनने से जिला जेल शिवपुरी में दाखिल किया गया। आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति था जिस पर पूर्व से मारपीट, लूट, अवैध शराब का विक्रय करना जैसे अपराध दर्ज थे। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि.सुमित शर्मा, सउनि) आविद खांन, आर. सुमित सेंगर, आर. मुकेश वर्मा की विशेष भूमिका रही।

थाना फिजीकल पुलिस व्दारा सट्टा के खिलाफ कार्यवाही

शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में थाना फिजीकल प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पुरानी कलारी के पास घोषीपुरा में एक व्यक्ति लोगो को एक रुपये के बदले 90 रुपये का प्रलोभन देकर सट्टा पर्ची काट रहा है उक्त सूचना पर से पुरानी कलारी के पास से आऱोपी धर्मेन्द्र बाथम पुत्र स्व. हरिकृष्ण बाथम नि. साइंस कालेज गेट नं. 01 के सामने हाल पुरानी कलारी के पास शिवपुरी के कब्जे से दो सट्टा अंक लिखी पर्ची व एक डॉंट पेन व नगदी 400 रुपये जप्त किया एवं अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, उनि रामेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर.ऊदल सिंह गुर्जर, आर. सुभाष यादव, आर. पुष्पेन्द्र रावत शामिल रहे।

No comments: