---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, July 30, 2026

माँ वीसभुजी दरबार में उत्साह से मनाया गुरुपूजन महोत्सव


शिवपुरी।
विजय नगर माँ बीसभुजी दरबार में गुरुपूजन 29 जुलाई बुधबार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मॉं के दरबार में सुबह 9 बजे से भगवती माँ बीसभुजी की पूजन के साथ गुरुपूजन का शुभारंभ किया जो कि भंडारा प्रसाद के साथ देर रात्रि तक बड़े ही आनंद के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मॉं बीसभुजी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर स्थल पर प्रसादी एवं भण्डारे की व्यवस्था की गई जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर आने वाले भक्तजनों ने सर्वप्रथम मॉं बीसभुजी के दर्शन किए और तत्पश्चात गुरूपूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

No comments: