सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करें : श्री जामवालशिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल नेआज बुधवार को शिवपुरी के होटल नक्षत्र गार्डन एवं रिसोर्ट मे ‘सेवा संकल्प अभियान‘ को लेकर ग्वालियर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान में जन-जन से संपर्क कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा दें। हमें ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पार्टी संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी और प्रभावी तरीके से आयोजित करना है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी परिवारों से संपर्क कर लोगों को विचारधारा से जोड़ने का कार्य करें।
श्री जामवाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहाँ की पुराने कार्यकर्त्तायों को भी समय समय पर कार्यक्रम मे बुलाये,उनका सम्मान करें पार्टी उनके अनुभव का लाभ ले और 18 से 25 वर्ष के युवाओं के साथ बैठक करें ,युवा पीढ़ी से सतत संवाद और संपर्क बनाये रखे
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने कहाँ की हमें अपनी सनातनी परंपरा को भी पूरी शक्ति और आस्था के साथ मजबूत करना हैं
इससे पूर्व मंच पर आसीन क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर रावत,सुरेंद्र शर्मा,शैलेन्द्र बरुआ, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा,प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर,जिले के प्रभारी नंदकिशोर नापित एवं शिवपुरी जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव सहित सभी अतिथियों ने भाजपा के पितृ पुरुषो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
संभागीय बैठक संचालन करते हुए शिवपुरी जिले के भाजपा के प्रभारी नंदकिशोर नापित ने करते हुए सबसे क्रम से सभी जिलों के अध्यक्षयों को आमंत्रित किया जिसमे सभी जिला अध्यक्षयों ने अपने अपने जिले मे किये गए सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी जिसमे शिवपुरी जिले के अध्यक्ष जसवंत जाटव,गुना जिले के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार,अशोकनगर के अध्यक्ष आलोक तिवारी,श्योपुर के अध्यक्ष शशांक भूषण और ग्वालियर के महामंत्री शामिल हैं
स्वागत भाषण शिवपुरी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने देते हुए कहा की भगवान शिव की नगरी शिवपुरी मे आप सभी का स्वागत वंदन अभिनन्दन हैं हम आभारी हैं श्री जामवाल जी के जिनके आशीर्वाद से हमें यह बैठक शिवपुरी मे करने का मौका मिला
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने बैठक मे उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्तायों को सम्बोधित कराते हुए कहा की
समाज के हर वर्ग को जोड़कर सेवा व समर्पण की भावना को मजबूत करें
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान’ से समाज के हर वर्ग को जोड़कर सेवा और समर्पण की भावना को सभी कार्यकर्ता और मजबूत करें। ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के तहत सेवा संकल्प यात्रा संचालित की जा रही है। यह यात्राएं भी मध्यप्रदेश में से निकल रही हैं। आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाएं। अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में सेवा, जनभागीदारी, रचनात्मकता, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
लाभार्थियों के साथ हमारा संवाद हमेशा बना रहना चाहिए, ताकि उन्हें कोई परेशानी हो तो हम उसके समाधान की दिशा में आगे बढ़ सकें। जनता को जनार्दन मानकर उसके बीच रहना और उसकी आवश्यकताओं को समझना ही संगठन की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अंत्योदय, सामाजिक समरसता के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के लक्ष्य की दिशा में और कार्य करना है।
जनभागीदारी और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर है ‘सेवा संकल्प अभियान’
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि संगठन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए वह अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभा रहे हैं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी सेवाभाव, जनभागीदारी और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर है, जिसे सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि संभाग, जिला, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रमों को तय करके कार्ययोजना के साथ बैठकों का आयोजन करेंगे, तो अभियान को ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम के भाव से प्रधानमंत्री जी दिन-रात विकास की चिंता करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा संकल्प यात्रा और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें शत-प्रतिशत सफल बनाने का कार्य हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है
बैठक के अंत मे आभार भाजपा के जिला महामंत्री लवलेश जैन ने व्यक्त किया

.jpeg)
No comments:
Post a Comment