---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 8, 2026

लायंस क्लब शिवपुरी साउथ ने 15 यूनिट रक्तदान जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा कर सेवा सप्ताह का किया समापन





शिवपुरी।
लायंस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा सेवा सप्ताह के अंतिम दिन जिला चिकित्सालय शिवपुरी में रक्तदान एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब परिवार के सदस्यों ने 15 यूनिट रक्तदान किया तथा भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए निरंतर रक्तदान करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में मरीजों को फल वितरित कर सेवा सप्ताह का समापन किया गया। 

कार्यक्रम में लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन लायन कपिल सहगल, जोन चेयरपर्सन सौरभ सांखला, अध्यक्ष रवि कुमार गोयल, सचिव सुनील बिसानी, कोषाध्यक्ष अर्पित बंसल, सेवा सप्ताह चेयरपर्सन कृष्ण मोहन गोयल सहित सुनील जैन, राजेंद्र शिवहरे, निशा गुप्ता, संदीप वर्मा, पवन गुप्ता, जितेंद्र सिंह राणा, पारस जैन, हेमंत नागपाल, रितेश सांखला, रवींद्र गोयल, महेश गुप्ता एवं दीपक गुप्ता उपस्थित रहे। मातृशक्ति की ओर से ऋतु गोयल, कोमल राणा, सोनाली सांखला, मीरा गोयल एवं प्रीति अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के अध्यक्ष रवि कुमार गोयल एवं सचिव सुनील बिसानी ने संयुक्त रूप से बताया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती से सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई थी। सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा और विश्व शांति का संदेश दिया गया। अंतिम दिन रक्तदान कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की पहल की गई तथा जिला चिकित्सालय के मरीजों को फल वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि क्लब परिवार के सदस्यों ने 15 यूनिट रक्तदान कर सेवा कार्य में योगदान दिया और आगे भी नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने सेवा सप्ताह को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments: