शिवपुरी। मासूम नीलाक्षी की जिंदगी बचाने के लिए उसके परिजन लगातार मदद की अपील कर रहे हैं। शहर के होटल क्वालिटी के पास नीलाक्षी के परिजनों द्वारा बैनर लगाकर आमजन से सहयोग की अपील की गई। नीलाक्षी स्रू्र (स्श्चद्बठ्ठड्डद्य रूह्वह्यष्ह्वद्यड्डह्म् ्रह्लह्म्शश्चद्ध4) ञ्ज4श्चद्ग-2 जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है और उसके इलाज के लिए बेहद महंगे इंजेक्शन की आवश्यकता बताई गई है।परिजनों के अनुसार, नीलाक्षी के इलाज के लिए आवश्यक इंजेक्शन की कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लगातार की जा रही अपील के बाद अब तक सहयोग राशि के रूप में करीब 60 लाख रुपए एकत्रित हो चुके हैं, लेकिन इलाज की बड़ी राशि को देखते हुए अभी लंबा सफर तय करना बाकी है। ऐसे में नीलाक्षी के परिजन हर संभव माध्यम से लोगों तक पहुंचकर सहयोग की अपील कर रहे हैं। 'नन्ही सी जान को दें दौडऩे का मौकाÓ की भावुक अपील के साथ लगाए गए बैनर के माध्यम से लोगों से यथासंभव आर्थिक सहयोग करने का आग्रह किया गया। बैनर पर नीलाक्षी के इलाज से संबंधित जानकारी के साथ सहयोग के लिए क्यूआर कोड और बैंक खाते की जानकारी भी दी गई है।
इस मानवीय पहल की जानकारी मिलने पर शहर के ट्रांसपोर्टर एवं लोकल ट्रक ऑपरेटर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नीलाक्षी के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संस्थाओं की ओर से यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि एक मासूम बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी क्षमता के अनुसार आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एवं शिवपुरी ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन समिति शिवपुरी के अध्यक्ष सूबेदार सिंह (मुन्ना राजा), लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष अब्दुल रफीक खान उप्पल, शहीद खान, बंटी शर्मा, राजवीर यादव, मुबीन खान, सिराज खान, केके राठौर, कपिल राठौर, सौरभ तोमर, पंकज उप्पल, धर्मवीर तोमर, बांटी पाल, राजेंद्र पाल, भोलू सचदेवा, दीपेश कुशवाह, अम्बरीश राठौर, मृगेंद्र सिंह जादौन, राकेश गुप्ता, राम सिंह सिसोदिया, शिशुपाल पाल, गोपाल शेजवार, रमेश सचदेवा, धीरज शर्मा, सौरभ गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नीलाक्षी के परिजनों की अपील है कि छोटी-बड़ी हर मदद उसके इलाज की उम्मीद को मजबूत कर सकती है। ऐसे में जो भी लोग सहयोग करने में सक्षम हैं, वे परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक माध्यमों से यथासंभव सहायता कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment