शिवपुरी। अल्ट्राटेक सीमेंट, शिवपुरी द्वारा शिल्पकार संगम 2026 का भव्य आयोजन स्थानीय होटल पीएस में किया गया। कार्यक्रम में शिल्पकारों के योगदान, प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान करते हुए उन्हें सीखने, मनोरंजन और आपसी जुड़ाव का बेहतर मंच प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन के दौरान शिल्पकारों के लिए अनुभव क्षेत्र, कबड्डी, रस्साकशी, पुश-अप प्रतियोगिता, मनोरंजक गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही शिल्पकार प्रतिभा प्रदर्शन एवं मंचीय परिचय कार्यक्रम ने सभी का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान विभिन्न तहसीलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिल्पकारों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं डिपो के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिल्पकार को विशेष सम्मान दिया गया। शीर्ष शिल्पकारों द्वारा आरएचटी अभियंता कैलाश मेघवाल एवं टीएसएच योगेश असाटी के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में लगभग 106 शिल्पकारों को डिजिटल उपहार प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही चिकित्सक कपिल मौर्य के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें शिल्पकारों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आयोजन में स्वादिष्ट भोजन, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं एवं शानदार आतिथ्य ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। शिल्पकार संगम 2026 के माध्यम से शिल्पकार समुदाय के हुनर, मेहनत, समर्पण और योगदान को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम ने शिल्पकारों को साथ मिलकर आगे बढऩे और मजबूत भविष्य का निर्माण करने का संदेश दिया।




No comments:
Post a Comment