---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, October 11, 2026

नवरात्रि में मानव वेलफेयर सोसायटी के शिविर में 205 मरीजों की जांच, नेत्र और ईएनटी रोगियों की संख्या सबसे अधिक



चार विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, बीपी-शुगर सहित कई जांचें नि:शुल्क, नवरात्रि पर सेवा और जनकल्याण की पहल

शिवपुरी। नवरात्रि के प्रथम दिन मानव वेलफेयर सोसायटी ने धार्मिक आस्था के साथ सेवा और जनकल्याण का संदेश देते हुए गांधी पार्क में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में 205 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया। इनमें नेत्र और कान-नाक-गला (ईएनटी) संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। सोसायटी की इस पहल से जरूरतमंदों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं नि:शुल्क प्राप्त हुईं।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि तथा सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. पीके खरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश मोदी ने 45, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक चोपड़ा ने 42, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मुकेश रावत ने 55 तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शांतनु गुलाटी ने 63 मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में मरीजों की रक्तचाप, शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन, फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच (पीएफटी) और हृदय की इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) जांच नि:शुल्क की गई। चिकित्सकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मरीजों के लिए जलपान, चाय और बिस्किट की व्यवस्था भी की गई। 

इस अवसर पर एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव, डॉ. सुखदेव गौतम, डॉ. दिलीप जैन, कमल गुप्ता, सोसायटी अध्यक्ष हेमंत ओझा, संयोजक सुधीर राजोरिया, बीपी पटेरिया, राजेश ठाकुर, अधिवक्ता संतोष शिवहरे, राजीव भाटिया, राजेंद्र राठौड़, रामेश्वर राठौड़, मुकेश जैन मगरौनी, सचिन किशोर जैमिनी, आलोक गुप्ता, आशीष मित्तल, टिंकू सहगल, संतोष वर्मा, कपिल सहगल, दयाशंकर गोयल, विष्णु सोनी, सूरज जैन, योगेंद्र सिंह तोमर, रामवीर शर्मा, सतीश शर्मा, मीडिया प्रभारी मणिका शर्मा, नीरज कुमार (छोटू), भरत शिवहरे और हेमंत शिवहरे सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सोसायटी ने गांधी पार्क में मां दुर्गा की विधि-विधान से स्थापना के साथ स्वास्थ्य सेवा की इस पहल के जरिए सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

No comments: