---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, October 13, 2026

शिवपुरी के आराध्य चतुर्वेदी ने बढ़ाया शहर का मान, अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक


दिल्ली के हरि नगर स्टेडियम में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आराध्य चतुर्वेदी ने कांस्य पदक जीता

शिवपुरी। प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे शिवपुरी के होनहार खिलाड़ी आराध्य चतुर्वेदी ने 37वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और शहर को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। आराध्य चतुर्वेदी, वरिष्ठ एलआईसी अभिकर्ता चंद्रेश चतुर्वेदी के सुपुत्र हैं। आराध्य ने अपनी खेल प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी पहचान बनाई है।

कोचों के मार्गदर्शन में मिली सफलता
आराध्य की इस उपलब्धि के पीछे उनके प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्य कोच चिंतन गुप्ता एवं सहायक कोच देवेश शर्मा के मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और निरंतर प्रोत्साहन ने उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई। खिलाडयि़ों की मेहनत के साथ प्रशिक्षकों का समर्पण भी ऐसी उपलब्धियों की मजबूत नींव बनता है।

विद्यालय परिवार ने दी बधाई
आराध्य चतुर्वेदी की इस उपलब्धि पर सरस्वती शिशु मंदिर, गणेश कॉलोनी, शिवपुरी के विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि आराध्य भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

No comments: