---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, October 4, 2026

एसआईआर के विरोध में कांग्रेस-सपा ने की संयुक्त प्रेसवार्ता, मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर जताई चिंता


शिवपुरी।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देशन में कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत गुना बायपास स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की। प्रेसवार्ता में नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए इसे लेकर अपनी चिंताएं सामने रखीं।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि एसआईआर के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने दावा किया कि 12 करोड़ 31 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जिससे पात्र मतदाताओं के मताधिकार को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें 'वोट कटवाÓ के रूप में संबोधित किया और कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस अपनी आवाज उठाती रहेगी। 

कांग्रेस के संगठन महासचिव संजय चतुर्वेदी ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता के बीच अपनी बात रखेगी और आगे भी इसका विरोध जारी रहेगा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव संतोष यादव ने कहा कि एसआईआर को लेकर इंडिया गठबंधन के दल संयुक्त रूप से अपनी आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और मतदाता सूची में पारदर्शिता जरूरी है। 

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशवंत यादव ने भी एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। सपा नेता सुरेश रावत ने भी इस मुद्दे पर गठबंधन की ओर से आगे आवाज उठाने की बात कही। प्रेसवार्ता में नेताओं ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस का विरोध आगे भी जारी रहेगा और इस मुद्दे को लेकर पार्टी जनता के बीच अपनी बात रखेगी। इस दौरान कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments: