---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, October 4, 2026

श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक का स्नेह मिलन समारोह शगुन वाटिका में आयोजित




सफल आयोजन के सहयोगियों व प्रायोजकगणों का किया सम्मान, जताया आभार

शिवपुरी। श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक द्वारा गणेश महोत्सव के सफल आयोजन के उपरांत स्थानीय शगुन वाटिका में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश का नमन एवं पूजन कर किया गया। इसके पश्चात समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला ने गणेश महोत्सव के दौरान हुए विभिन्न आयोजनों पर प्रकाश डालते हुए आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले सभी समिति पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगियों एवं प्रायोजकगणों का आभार व्यक्त किया। 

इस दौरान समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला ने कहा कि सभी के अमूल्य सहयोग एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन के चलते गणेश महोत्सव का आयोजन भव्य एवं सफल हो सका। समिति के प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर समिति के संरक्षक एडवोकेट विजय तिवारी द्वारा सफल आयोजन के लिए समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला का सम्मान किया गया तथा आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए उनकी सराहना की गई। वहीं महासचिव महेंद्र रावत ने आयोजन में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालने वाले सभी सहयोगियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।

सहयोगियों का हुआ सम्मान
समारोह के दौरान गणेश महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले प्रायोजक एवं समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया। इनमें रामकुमार शिवहरे, रितेश सांखला, दीपक प्रधान, सिद्धार्थ मंगल, विनोद मित्तल, घनश्याम गुप्ता, हरिओम राठौर, राजेंद्र जांगल, विजय गोयल, महेंद्र जैन रावत, श्री चंदोरिया, प्रेमनारायण सोनी, प्रियंक बंसल (जैकी), शैलेन्द्र पहाडयि़ा, सुशील गुप्ता, सुनील अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल (बॉंटी), संजय अवस्थी, अनिल चटर्जी, मोहन सोनी, दिनकर नागर, हर्ष जैन (जीरा वाले) एवं उमेश अग्रवाल सहित अन्य सहयोगी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ सांखला ने किया, जबकि आभार बृज दुबे द्वारा व्यक्त किया गया। स्नेह मिलन समारोह के समापन पर सभी समिति पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगियों एवं समाजजनों ने स्नेहभोज में शामिल होकर एक-दूसरे के साथ स्नेह एवं आत्मीयता साझा की। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी आयोजनों में भी इसी प्रकार सभी का सहयोग और सहभागिता बनी रहे, यही समिति का प्रयास रहेगा।

No comments: