---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, October 4, 2026

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव रंगारंग भव्य शुभारंभ आज


5 से 11 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, होंगे विभिन्न आयोजन

शिवपुरी। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर 5 से 11 अक्टूबर तक अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया जाएगा। महोत्सव का रंगारंग एवं भव्य शुभारंभ आज 5 अक्टूबर सोमवार को सायं 7 बजे से मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर किया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव में समाज की ओर से विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़े रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा एवं रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित होंगी। समाज के महिला, पुरुष एवं युवा वर्ग की सहभागिता से होने वाले इन कार्यक्रमों को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

       महोत्सव की तैयारियों को लेकर मीडिया प्रभारी अशोक अग्रवाल एवं सुरेन्द्र जैन बंटी ने बताया कि मध्यदेशीय अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले), महामंत्री कुलदीप जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश अग्रवाल ठेईया, श्रीमती रेणु भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, श्रीमती अंजू गोयल, श्रीमती संगम अग्रवाल, सहमंत्री वैभव अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रचार मंत्री मनीष गुप्ता, रेणु नीरज गोयल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। समाज पदाधिकारियों ने बताया कि महाराज अग्रसेन जयंती महोत्सव का उद्देश्य समाज को एकजुट करने के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देना है। महोत्सव में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा तथा समाज के लोगों को सेवा कार्यों से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज की ओर से सभी समाज बंधुओं से सपरिवार महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रमों का हिस्सा बनने तथा अग्रसेन जयंती महोत्सव को सफल बनाने की अपील की गई है।

No comments: