---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, October 4, 2026

सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाबजूद जबरन पजेशन लेने में लगी नपाध्यक्ष : समीर गांधी


मामला नपाध्यक्ष द्वारा गांधी पंप पर जबरन जेसीबी लेकर दी गई चेतावनी को लेकर शासन प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा

शिवपुरी- नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा के द्वारा अपने निज निवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में दी गई चेतावनी की जेसीबी लेकर गांधी पेट्रोल पंप की लीज निरस्ती के बाद उक्त भूमि को नपा के पजेशन में लिया जाएगा। इस तरह का कानून विरुद्ध दी गई चेतावनी को लेकर गांधी पेट्रोल पंप संचालक समीर गांधी ने अपना प्रेस बयान जारी कर कहा कि गांधी पेट्रोल पंप की लीज निरस्ती का यह मामला माननीय सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और इस मामले में न्याय संगत कार्यवाही कानून के अनुरूप हो, रही बात जबरन नपा अध्यक्ष की चेतावनी की तो इसे लेकर यही कहना है कि कहीं इस तरह की हठधर्मिता और मनमानी को लेकर नपा और उन्हें माननीय सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान गांधी पेट्रोल पंप संचालक समीर गांधी का कहना है कि यह देश संविधान और कानून से चलता है और हम पूर्ण रूप से कानून का पालन करेंगे और इसके लिए प्रतिबद्ध भी है। इसके अलावा उन्होंने नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा के द्वारा जबरन जेसीबी को लेकर गांधी पेट्रोल पंप पर आने की चेतावनी की बात है तो उनका स्वागत है इसे लेकर शासन प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा है और जो भी हो वह कानून का पालन करती हो अन्यथा के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगी।

No comments: