---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, October 4, 2026

हाई कोर्ट के निर्णय का पालन करते हुए गांधी पेट्रोल पंप की लीज निरस्ती के बाद उक्त भूमि को पजेशन में लगी नपा


नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर गांधी पेट्रोल पंप की लीज को लेकर दी चेतावनी

शिवपुरी-वर्ष 1986 से लेकर अब तक शहर के झांसी तरह पर गांधी पेट्रोल पंप का संचालन किया जाता रहा है लेकिन बीते कुछ दिनों पूर्व माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा निर्णय पारित कर नपा शिवपुरी को गांधी पेट्रोल पंप की लीज निरस्त करते हुए आधिपत्य सौंपे जाने का आदेश पारित हुआ है, माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार उक्त भूमि को नगरपालिका अपने पोजीशन में लेने के लिए तैयार है और हम नगर पालिका के अधिकारियों व जिला प्रशासन से सहयोग की मांग करते हैं कि आज 5 अक्टूबर को माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के पालन में गांधी पेट्रोल पंप पर कार्रवाई करते हुए उसे कब्जा मुक्त कराये। यह मांग की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने जिन्होंने अपने निज निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से गांधी पेट्रोल पंप के लिए लीज निरस्त होने के बाद नगर पालिका के पोजीशन को लेकर अपनी बात कही। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने चेतावनी भी दी है कि यदि नगर पालिका के सीएमओ अथवा जिला प्रशासन के द्वारा कोई सहयोग नहीं मिलता है तब भी वह जनहित में इस निर्णय को स्वीकार करते हुए आज 5 अक्टूबर को गांधी पेट्रोल पंप पर जेसीबी मशीन के साथ पहुंचेंगी और इस पजेशन को नगर पालिका को दिलाकर ही रहेगी।

नपाध्यक्ष ने कहा सीएमओ भ्रष्ट, सांठगांठ की लगाए आरोप
अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में नपा अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने पत्रकारों के बीच खुलकर नपा सीएमओ यशवंत राठोर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया और कहा कि झांसी तरह स्थित गांधी पेट्रोल पंप को कब्जे मुक्त न करने को लेकर माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का पालन न करते हुए संबंधित पंप संचालक के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया।

No comments: