---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 12, 2026

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से फल मंडी को मिला नया स्थान, शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत


शिवपुरी।
शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में शामिल फल मंडी को नवीन फल मंडी, झांसी रोड पर स्थापित किया गया है। यह महत्वपूर्ण पहल केंद्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी क्षेत्रीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अथक प्रयासों एवं मार्गदर्शन का परिणाम है।

शहर के व्यस्त मार्ग पर संचालित फल मंडी के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती थी तथा आम नागरिकों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। फल मंडी को नवीन स्थान पर व्यवस्थित रूप से स्थापित किए जाने से शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नागरिकों को राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों एवं निर्देशों के अनुरूप जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा, तथा नगर पालिका परिषद शिवपुरी के समन्वित सहयोग से नवीन फल मंडी को आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ संचालित करने की दिशा में कार्य किया गया है। नवीन फल मंडी के स्थापित होने से फल व्यापारियों को व्यवस्थित व्यापारिक स्थल उपलब्ध होगा, वहीं शहरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने और शिवपुरी को अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने में भी सहायता मिलेगी। यह पहल शिवपुरी के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शिवपुरी के सर्वांगीण विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए सभी फल व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है।

No comments: