---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 12, 2026

पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना पोहरी में जनसुनवाई का आयोजन


आवेदन/शिकायतों को प्राप्त कर तुरंत निराकरण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये

शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा पुलिस थाना पोहरी पहुंचकर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में क्षेत्र से आए आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक और प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन/शिकायतें पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के समक्ष प्रस्तुत किए।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा आयोजित जनसुनवाई के दौरान लगभग 40 से अधिक फरियादियों ने अपनी अलग-अलग समस्याएं रखीं, प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राथमिकता से लेते हुये तुरंत निकाल एवं उचित कार्यवाही के लिये लोगों को विश्वास दिलाया। जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से जमीनी विवाद, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश, घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी और पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट होने जैसे मामले सामने आए, प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी और जांच अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 

जनसुनवाई के वाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना पोहरी का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान थाना परीसर का भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया गया, थाने के रिकॉर्ड रुम, माल खाना, हवालात आदि का निरीक्षण किया गया एवं रिकॉर्ड के उचित रखरखाब के लिये आवश्य दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पोहरी के निरीक्षण के दौरान थाने पर आये फरियादियों के भी बात की एवं उनकी समस्याओं को सुनते हुये उचित निकाल हेतु थाना प्रभारी को निर्देश दिये गये। जनसुनवाई के दौरान एसडीओपी पोहरी आनंद राय, थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान एवं थाना पोहरी का बल उपस्थित रहा।

No comments: