---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, November 13, 2026

पुलिस थाना दिनारा द्वारा अवैध शराब का परिवहन करने बाले आरोपी से 90 लीटर देशी शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार


शिवपुरी-
पुलिस अधीक्षक श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा बिनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनारा पुलिस के द्वारा दिनारा-पिछोर रोड से एक शराब तस्कर अवैध शराब का परिवहन करते हुए आरोपी को पकड़ा। यहां मुखविर की सूचना पर थाना प्रभारी दिनारा उ.नि. अरविन्द छारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। टीम द्वारा दिनारा पिछोर रोड पर माता मंदिर के पास चैकिंग कर एक संदिग्ध सफेद रंग की वोलेरो कार को रोककर चैक किया तो वोलेरो कार की पीछे की सीट पर 10 पेटी देशी प्लेन शराब की मिली। वोलेरो चालक उमेश कुमार झाँ पुत्र अशोक कुमार झाँ उम्र 26 साल निवासी बाचरौन चौराहा थाना पिछोर निकला। वाहन में अवैध शराब होने से आरोपी उमेश कुमार झाँ के कब्जे से 10 पेटी देशी प्लेन मदिरा कुल वल्क 90 लीटर कीमती 40000 रु. एवं अपराध में संलिप्त वोलेरो कार को जप्त किया गया एवं आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरुध्द थाना दिनारा मे अपराध क्र 288/26 धारा 34 (2) आवकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीवध्द किया गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनारा अरविन्द छारी, सउनि वृजराज सिंह, प्र.आर. घनश्याम सिह, आर. योगेश मिश्रा, सैनिक सुरेन्द्र यादव, सैनिक विशाल शर्मा शामिल रहे। 


No comments: