---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, November 1, 2026

दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भदरोनी का त्रैमासिक परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक, विद्यालय परिवार में हर्ष




प्रथम वर्ष में ही विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में बनाई विशिष्ट पहचान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ बढ़ रहा आगे

शिवपुरी। दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, भदरोनी ने अपने त्रैमासिक परीक्षा परिणाम में 95 प्रतिशत से अधिक का शानदार परिणाम हासिल कर शिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। विद्यालय की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।विद्यालय की इस उपलब्धि के पीछे चेयरमैन रमेश नायक (बंजारा) की दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति समर्पण भी महत्वपूर्ण आधार है। आदिम जाति कल्याण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपना एक विशेष लक्ष्य निर्धारित किया कि क्षेत्र के गरीब एवं निर्धन परिवारों के बच्चों को भी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। 

इसी संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से उन्होंने जिला मुख्यालय शिवपुरी से लगभग 22 किलोमीटर दूर बैराड़ रोड स्थित ग्राम भदरोनी में दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की स्थापना की। उनका उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों को शहर जैसी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना है। इसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है। विद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपने क्षेत्र, अभिभावकों और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन चेयरमेन रमेश नायक (बंजारा)के अनुसार, इस शानदार परीक्षा परिणाम के पीछे अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों की समर्पित टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम एवं अन्य राज्यों से आए योग्य और प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। विद्यालय ने अपने प्रथम वर्ष में ही शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर अपनी अलग पहचान स्थापित की है।

विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनका शैक्षणिक, शारीरिक, मानसिक, नैतिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

परिणाम से उत्साहित विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संस्कार और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना ही विद्यालय का मुख्य संकल्प है। इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के मेहनती विद्यार्थियों, समर्पित शिक्षकगणों और विद्यालय पर विश्वास जताने वाले अभिभावकों को दिया गया है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने की कामना की। दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, भदरोनी का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारवान, आत्मनिर्भर एवं प्रतिभाशाली पीढ़ी का निर्माण करना है।

No comments: