---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, November 1, 2026

करैरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जहरीली शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार


बढख़ाड़ी नरवर से 36 लीटर मानवीय उपभोग हेतु अनुपयुक्त मदिरा जब्त, आरोपी जेल भेजा गया

शिवपुरी। अवैध जहरीली शराब व्यापार रोकने के अभियान के तहत 01 नवंबर को वृत्त करैरा में बड़ी कार्रवाई  की गई। कलेक्टर अर्पित वर्मा, आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई।
वृत्त करैरा प्रभारी राहुल गुप्ता ने बताया कि टीम ने मुखबिर की सूचना नरवर के पास ग्राम बढख़ाड़ी में दबिश दी। इस दौरान 36 लीटर अनुपयुक्त मदिरा जब्त कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 49(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी कल्लू पुत्र हरबिलास केवट उम्र 51 वर्ष निवासी बढख़ाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग व गश्त अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी राहुल गुप्ता के साथ आबकारी उपनिरीक्षक विनीत कुमार शर्मा, बृजराज शर्मा, लोकेश बेवारिया सहित आबकारी बल एवं होमगार्ड्स का सराहनीय योगदान रहा।

No comments: