सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर आयोजित हुईं विविध प्रतियोगिताएं, विजेताओं को मिला पुरस्कारशिवपुरी। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दिशानिर्देशानुसार दून पब्लिक स्कूल, शिवपुरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत अनेक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर आधारित इस आयोजन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के निदेशक शाहिद खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोया। उनका जीवन और विचार हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान उन्होंने लौह पुरुष के जीवन से जुड़े कई प्रेरक प्रसंग भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सफल संयोजन निरंजन मंत्री द्वारा किया गया, वहीं अंत में हिमांशु सोनी ने आयोजन की सफलता के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
विद्यार्थियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
समारोह के दौरान अखलाक खान द्वारा विद्यालय के कक्षा 3 से 11 तक के छात्र-छात्राओं को कर्तव्यनिष्ठा एवं सत्यनिष्ठा से समृद्धि की शपथ दिलवाई गई। विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया। विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट कला व विचारों का प्रदर्शन किया।

No comments:
Post a Comment