---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, November 1, 2026

मप्र स्थापना दिवस पर कैट ने शुरू किया 'एक जिला-एक वटवृक्ष संकल्प" अभियान, जिले भर में किया जाएगा पौधारोपण




कैट के द्वारा व्यापारी संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

शिवपुरी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेशव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान 'एक जिला-एक वटवृक्ष संकल्पÓ आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 1 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में वटवृक्ष (बरगद) के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया। कैट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों एवं जिला अध्यक्षों से अपने-अपने जिलों में इस अभियान को प्रभावी रूप से आयोजित करने की अपील की गई। 

कैट जिला इकाई अध्यक्ष गंगाधर गोयल महासचिव सौरभ सांखला ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 नवंबर को आयोजित इस अभियान में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रभारी ग्वालियर संभाग कैट मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन (पीएस), जिला कोषाध्यक्ष गिरीश जैन एवं जिला संगठन मंत्री गोपेन्द्र जैन सहित समस्त कैट सदस्यों ने मिलकर जिले में पर्यावरण संरक्षण के इस संकल्प को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर सभी कैट साथियों ने तात्याटोपे पार्क में उत्थान एनजीओ बच्चों के साथ तात्या टोपे पार्क की सफाई में सहयोग कर पौधारोपण करा। 

इस कार्य में कैट के कृष्णमोहन अग्रवाल(बंटी), रघुवीर गुप्ता, राजीव निगौती, सुनील माहेश्वरी, दीपक गोयल, राजकुमार जैन, रवि गोयल, तोमर साहब, सुरेश बंसल आदि मौजूद रहे। कैट सदस्यता महाअभियान के तहत आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर श्री राजकुमार जैन , ग्वालियर शूटिंग वालो को प्राथमिकता सदस्य बना कर सदस्यता अभियान की शुरुआत करी गई।

No comments: