---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, November 1, 2026

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात : डॉ. सुनील तोमर ने हासिल की एमडी बायोकेमिस्ट्री की डिग्री


बायोकेमिस्ट्री विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं मिलने से पैथोलॉजी विभाग को मिलेगी मजबूती

शिवपुरी। अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के होनहार चिकित्सक डॉ. सुनील तोमर ने एक और उल्लेखनीय सफलता अपने नाम कर ली है। शनिवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में उन्होंने एमडी (बायोकेमिस्ट्री) की डिग्री सफलतापूर्वक हासिल कर ली है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिजनों और शुभचिंतकों में, बल्कि पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर व क्षेत्र वासियों में हर्ष का माहौल है।

लंबे समय से महसूस हो रही थी विशेषज्ञ चिकित्सक की आवश्यकता
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के अंतर्गत बायोकेमिस्ट्री विंग में एक कुशल विशेषज्ञ चिकित्सक की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अब डॉ. सुनील तोमर के इस महत्वपूर्ण पद और विशेषज्ञता के साथ जुडऩे से विभाग को उच्च स्तरीय मजबूती मिलेगी। उनके मार्गदर्शन और सेवाओं से आम मरीजों को पैथोलॉजी संबंधी सभी प्रकार की जटिल जांचों तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ और अधिक सुगमता और सटीकता के साथ मिल सकेगा। अपनी कार्यकुशलता और मिलनसार स्वभाव के कारण डॉ. सुनील तोमर क्षेत्र में एक प्रभावी और लोकप्रिय छवि रखते हैं। वे मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर तथा सेवानिवृत्त डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार के बेहद करीबी और विश्वासपात्र माने जाते हैं। डॉ सुनील तोमर हमेशा चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर करने के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि लगन और सेवाभाव से हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

मिल रही हैं बधाइयां
डॉ. सुनील तोमर की इस बड़ी सफलता पर मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा व जिले के प्रभारी मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर, सेवानिवृत्त डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सा जगत के चिकित्सकों और उनके इष्ट-मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे शिवपुरी जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।

No comments: