---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, November 1, 2026

40 साल की सेवा में बीईओ निगम ने सामंजस्य वाली कार्यशैली से बनाई अपनी अलग पहचान


सेवानिवृत्त पर आयोजित समारोह में जिले भर से विभागीयजन सहित गणमान्य लोग हुए शामिल

शिवपुरी। शिक्षा विभाग में साल 1986 में पदस्थ हुए मनोज निगम वर्ष 1992 से शिवपुरी जिले में ही विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे।करीब 40 साल की सेवा के बाद वे बीते रोज सेवानिवृत्त हो गये।उनके सेवानिवृत्त होने पर आयोजित भव्य समारोह में सहकर्मियों, परिजनों व साथियों ने उनके कार्य काल और कार्यशैली को याद करते हुए कहा कि निगम ने हमेशा सामंजस्य वाली कार्यशैली से एक दक्ष प्रशासक के रूप में कार्य किया और अपनी विशिष्ट पहचान बनाई व अधिनस्थों व सहकर्मियों के बीच लोकप्रिय रहे। निगम का करीब 34 वर्ष का कार्यकाल शिवपुरी जिले में ही रहा 

इस दौरान उन्होंने व्याख्याता, बीआरसीसी, प्राचार्य,बीईओ, डीपीसी, सहायक संचालक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर निर्विवाद रूप से कार्य किया। अधिकारी होते हुए भी उनके प्रति सभी के अपनत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें विभाग में सम्मानपूर्वक दद्दा कहकर संबोधित किया जाता है। निगम के सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारी नेता, स्नेह रघुवंशी, राजेन्द्र पिपलौदा,नीरज सरैया, बृजेन्द्र भार्गव, प्रदीप अवस्थी, उमेश करारे,भरत सिंह धाकड़, अरविंद सरैया, सुनील वर्मा, राजकुमार सरैया, कमलकांत कोठारी,हेमंत खटीक, इरशाद कुर्रेशी, रामेश्वर गुप्ता, रामकृष्ण रघुवंशी,आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

अब डॉ.गौतम होंगे शिवपुरी बीईओ
मनोज निगम के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुए शिवपुरी बीईओ का प्रभार कन्या उमावि कोर्ट रोड में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक डॉ. कौशल गौतम को सौपा गया है।जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव ने कलेक्टर के अनुमोदन उपरांत उन्हें बीईओ शिवपुरी के आहरण संवितरण अधिकार प्रदान किए हैं, वहीं पोहरी बीईओ के आहरण संवितरण अधिकार उमावि गाजीगढ में पदस्थ उमा शिक्षक अवधेश सिंह तौमर को सौंपे हैं फिलहाल तौमर पर पोहरी बीईओ का प्रशासकीय प्रभार था। दोनों की ही नियुक्ति पर शिक्षक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

No comments: