---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, November 1, 2026

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आकाश राठौर बने जिला महामंत्री


शिवपुरी।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में आकाश राठौर को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। आकाश राठौर को नई जिम्मेदारी मिलने पर इष्ट मित्रों, शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस नियुक्ति पर उन्हें उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

No comments: