7 दिन मे 6 डिग्री लुढका पारा, प्रदेश में तापमान के रूप में तीसरा नंबर है शिवपुरी जिलाशिवपुरी। दीपावली के त्यौहार के बाद लगातार मौसम मे बदलाव देखने को मिल रहा है और अब सर्दी का मौसम भी धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर रहा है। यही कारण है कि बढ़ती सर्दी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और लोगों ने ठण्ड से बचाव को लेकर अपने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिए है। हालांकि सुबह कम लेकिन सायं और रात्रि के समय ठण्ड का सर्वाधिक असर देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर तापमान में भी गिरावट जारी है। नबंवर माह के अंतिम दिनो में अब शिवपुरी वासियो को गुलाबी सर्दी का अहसास शुरू हो चुका है।
शिवपुरी का पारा पिछले 7 दिनो मे 6 डिग्री लुढक चुका है। अब शिवपुरी का न्यूतम तापमान 1& डिग्री पर दर्ज किया और वही अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। शहर में पिछले सात दिनों के तापमान पर नजर डालें तो 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री था। इसके बाद रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हुई। 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। 21 नवंबर को 15 डिग्री रहा। 2& नवंबर को यह 1& डिग्री दर्ज किया गया। दिन के तापमान में भी उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट आई है। 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री था। 2& नवंबर को यह 26 डिग्री पर आ गया। यानी 24 घंटे में दिन के पारे में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। रात के पारे में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। इसी क्रम में 24 नवम्बर को तापमान लगातार जारी रहा और 26 डिग्री पर सर्दी का तापमान आया।
शिवपुरी प्रदेश का तीसरा सबसे ठंडा शहर
शिवपुरी में रात के तापमान में गिरावट के साथ। साथ ठिठुरन बढ्ने लगी है। 2& नवंबर को न्यूनतम तापमान 1& डिग्री दर्ज किया गया। यह एक दिन पहले की तुलना में 2 डिग्री कम है। इस गिरावट के चलते शिवपुरी प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में तीसरे स्थान पर रहा। भोपाल और ग्वालियर के बाद शिवपुरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

No comments:
Post a Comment