गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलिशिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं विद्या देवी हॉस्पिटल से जुड़े डॉ. राजेंद्र गुप्ता के पूÓय पिताजी तथा महेंद्र गुप्ता एवं संजय गुप्ता के पिता डॉ. श्री द्वारका प्रसाद गुप्ता जी (बसाई वाले) का 22 नवंबर को दुखद निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, समाज एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत डॉ. द्वारका प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी लंबे समय तक जुड़े रहे और सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि रही। उन्होंने क्षेत्र में पुराने मंदिर के पुनरोद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय की स्थापना में भी योगदान दिया। समाज और धार्मिक कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता एवं समर्पण को उपस्थितजनों ने स्मरण किया।
दिवंगत आत्मा की शांति एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 24 नवंबर, मंगलवार को मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला की तृतीय मंजिल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दोपहर & से 4 बजे तक आयोजित इस शोकसभा में नगर के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों, दवा विक्रेताओं, मीडिया साथियों सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उपस्थित होकर दिवंगत डॉ. गुप्ता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज, भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी, शाखा तात्याटोपे, शाखा विवेकानंद, लायंस क्लब शिवपुरी साउथ, लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, जैन मिलन सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं सदस्यगण शामिल हुए।
सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल बसाई वाले गुप्ता परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। शोकसभा का संचालन समाजसेवी तरुण अग्रवाल ने किया। उपस्थितजनों ने डॉ. द्वारका प्रसाद गुप्ता के निधन को परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक योगदान का स्मरण किया। अंत में सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


No comments:
Post a Comment