2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्नशिवपुरी- टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृढीकरण के लिये यू-मेंटर डिजीटल प्लेटफार्म के माध्यम से यूनिवर्सल इम्यूनाईजेशन प्रोग्राम (यूआईपी) को गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिये संभाग स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन यूनिसेफ के माध्यम से टूरिस्ट विलेज शिवपुरी में किया गया। जिसमें जिला ग्वालियर,भिंड, मुरैना एवम् शिवपुरी जिले के समस्त विकासखंडों से सीबीएमओ, बीईई, बीपीएम, बीसीएम एवम् टीकाकरण कार्य से जुडे प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ संजय ऋषीश्वर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा राज्य स्तर से उपस्थित डॉ सौरभ सक्सैना स्वास्थ्य अधिकारी यूनिसेफ मध्यप्रदेश भोपाल, डॉ रामकुमार राय राज्य टीकाकरण समन्वयक मध्यप्रदेश भोपाल, डॉ शिवदत्त पाराशर संभागीय स्वास्थ्य सलाहकार यूनिसेफ ग्वालियर का स्वागत किया। डॉ आशीष व्यास जिला टीकाकरण अधिकारी जिला शिवपुरी द्वारा यू मेंटर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये इसकी उपयोगिता के संबध में सभी को अवगत कराया। डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के 20 वर्ष के अनुभवों को साझा करते हुये बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम में आने वाली समस्याओं को तत्काल निराकरण करने की आवश्यकता होती है यू मेन्टर डिजीटल पोर्टल के सही उपयोग के माध्यम से सत्र स्थल पर आने वाली समस्याओं की पहचान व उनका उचित निराकरण शीघ्रता से संभव हो सकेगा।
डॉ सौरभ सक्सैना द्वारा प्रशिक्षण में बताया गया कि डिजीटल चैकलिस्ट के माध्यम से टीकाकरण सत्र की स्थिति का सही मूल्यांकन हो सकेगा। सत्र अवधि में विभिन्न स्थानों पर आने वाली समस्याओं का चिन्हांकन एवम् उनके समुचित समाधान की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। प्रशिक्षण में संजय जैन प्रभारी यूनिसेफ द्वारा बताया गया कि विश्व का सबसे बडा निशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम भारत में ही संचालित है। इस एप्प को सही प्रकार से उपयोग करने पर समय पर गुणवत्ता पूर्ण टीकाकरण होने से बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। प्रशिक्षण के अंत में डॉ सुनील खंडोलिया, डॉ एलडी शर्मा, डॉ चैतेन्द्र कुशवाह, डॉ विनय पिप्पल, हेमलता खत्री बीईई, निशा अचले बीपीएम द्वारा अतिथियों को विशेष आभार व्यक्त किया।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment