शिवपुरी- समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणीय रहने वाली संस्था रेडक्रास सोसायटी के द्वारा पहल करते हुए प्रसिद्ध सिम्स मल्टीस्पेश्ििलटी हॉस्पिटल के सहयोग से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 14 अप्रैल 2019 रविवार को स्थानीय कल्याणी धर्मशाला, जिला चिकित्सालय के पास, शिवपुरी पर किया जा रहा है। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ.सी.पी.गोयल ने बताया कि जिलाधीश सुश्री अनुग्रह पी.के निर्देशन में रेडक्रास सोसायटी द्वारा समय-समय पर पीडि़त मानवता की सेवा के कार्य किए जाते है इसी क्रम में आगामी 14 अप्रैल को विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों की सेवा करते हुए प्रसिद्ध सिम्स मल्टीस्पेश्ििलटी हॉस्पिटल ग्वालियर के सहयोग से एक दिवसीय नि:शुल्क सुपर स्पेश्ििलटी शिविर लगाया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.दुष्यंत देव, वरिष्ठ न्यूरोलॉजी रोग विशेषज्ञ डॉ.जयदीप शर्मा एवं वरिष्ठ मूत्र एवं किड्नी रोग विशेषज्ञ डॉ.रूस्तम सिंह आदि सहित अन्य विशेषज्ञों की टीम इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में अपना योगदान देगी। शिविर स्थल पर संबंधित रोग के मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं ई.सी.जी. की जांच नि:शुल्क की जाऐंगी। उपरोक्त रोगों से ग्रसित मरीजों से आग्रह है कि वह इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने के लिए शिविर स्थल पर पहुंचे और पंजीयन कराऐं साथ ही मरीज की जांच जो हो वह भी नि:शुल्क जांच कराऐं तत्पश्चात चिकित्सक से परामर्श लें। इस शिविर के साथ ही मरीजों को आने वाले लोकसभा चुनावों में मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा ताकि वह अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपना योगदान दें।
Wednesday, April 10, 2019
रेडक्रास द्वारा सिम्स हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 14 को
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment