---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, June 20, 2019

थाना देहात द्वारा अवैध रेत ले जाते 2 डम्फर किए जप्त

शिवपुरी-बुधवार के रोज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल व्दारा सभी थाना प्रभारियो को अबैध उत्खनन एवं परिवहन करने बालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये है । जिसके परिणामस्वरुप आज थाना देहात ने अबैध रेत ले जाते हुये दो डम्फरों को पकडा ।
  जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना प्रभारी देहात उनि.रामसिंह रोजोरिया को मुखबिर से सूचना मिली की दो डम्फर रेत को भरकर अमोला तरफ से शिवपुरी की ओर आ रहे है। सूचना पर से थाना प्रभारी देहात द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराया, अवगत कराने पर से अति.पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे उनि दिनेश नरवरिया के नेतृत्व में एक टीम बनाकर बांकडे हनुमान मंदिर के आगे झांसी रोड पर चैकिंग प्रारंभ की गई। इस चैकिंग के दौरान दो डम्फर क्रं.एम.पी. 07 जीए 4222 एवं एम पी 33 एच 1423 आते दिखे जिन्हे रोककर देखा तो उनमे रेत भरी हुई थी आरोपी चालको का नाम पता पूछने पर अपना नाम घनश्याम पुत्र लल्ला केवट उम्र 30 साल निवासी ग्राम छतरी थाना सिहोर, मोहन सिंह पुत्र बादाम सिंह वघेल उम्र 35 साल निवासी ग्राम करही थाना करैरा का होना बताया। पूछताछ मे आरोपी चालको द्वारा रेत के संबंध मे कोई बैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये वाद दोनो डम्फरो को विधिवत जप्त कर थाने लाया गया एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज अधिकारी को पत्र लिखकर सूचना दी। उक्त कार्यवाही मे उनि दिनेश सिंह नरवरिया, उनि अमित चतुर्वेदी, आर.रघुवीर, आर.सुमित, आर.अवतार, आर.मनोज कौशल की सराहनीय भूमिका रही।

No comments: