---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 9, 2026

हैप्पीडेज स्कूल में खेली जा रही अखिल भारतीय 7 ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता, मुख्य अतिथि एसपी ने किए पुरूस्कार वितरित




अंडर 14 वर्ग में जीसीएफसी गाजियाबाद और अंडर 17 वर्ग में हैप्पीडेज स्कूल शिवपुरी की टीम बनी  चैंपियन

शिवपुरी- शहर के एबी रोड़ स्थित हैप्पीडेज स्कूल में अखिल भारतीय 7 ए साइड फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मैच 17 आयु वर्ग में हैप्पीडेज स्कूल और बिरला फुटबॉल ग्वालियर जबकि 14 आयु वर्ग में जीसीएफसी गाजियाबाद और लिटिल एंजेल ग्वालियर की टीम के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता के पुरूस्कार वितरण एवं समापन समारोह की मुख्य अतिथि शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, स्कूल चेयरमैन अरविंद लाल दीवान, अर्जुन दीवान, स्कूल डायरेक्टर श्रीमती गीता दीवान, स्कूल  प्रिंसिपल श्रीमती अंजू शर्मा, प्रिंसिपल विनय श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में संम्पन हुआ।  

हैप्पीडेज स्कूल के स्पोर्टस डिपार्टमेंट से  मनोज मित्तई एवं गिर्राज शर्मा ने संयुक्तत रूप से बताया कि इस फुटबॉल चैंपियनशिप में अलग-अलग राज्यों की 22 टीमों ने भाग लिया, जिसमें फाइनल मैच में 17 आयु वर्ग में हैप्पीडेज स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिरला फुटबॉल ग्वालियर की टीम को रोमांचक मैच में 2-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया और चैपिंयन बनी, जबकि 14 आयु वर्ग में जीसीएफसी गाजियाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  लिटिल एंजेल ग्वालियर को 2-1 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया और चैंपियन बनी। इसी तरह 19 आयु वर्ग में एसएमएस क्लब दिल्ली ने कालका एफसी नोएडा को 2-0 से हराकर  ट्रॉफी पर कब्जा किया और चैंपियन बनी। इस प्रतियोगिता में 14 आयु वर्ग में जीसीएफसी गाजियाबाद प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान लिटिल एंजेल ग्वालियर की टीम रही जबकि 17 आयु वर्ग मे हैप्पीडेज स्कूल प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर बिरला फुटबॉल ग्वालियर की टीम रही। इसी तरह 19 आयु वर्ग में प्रथम स्थान एसएमएस क्लब दिल्ली एवं द्वितीय स्थान पर कालका फुटबॉल क्लब नोएडा की टीम रही। इस अवसर पर महेंद्र उपाध्याय, 7 ए साइड सोकर फेडरेशन के सचिव दिनेश बिष्ट, पवन त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हैप्पीडेज स्कूल के खेल विभाग से  मनोज मितई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, मनीष राठौर, भरत जाटव, चिंतन गुप्ता एवं सोकर फेडरेशन के पवन त्यागी, ने प्रतियोगिता  के  सफल आयोजन में सराहनीय कार्य किया और बच्चो का उत्साहवर्धन किया।

No comments: