---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 9, 2026

15 रनों से मैच जीतकर पटेल एण्ड संस ने 7 ए साईड क्रिकेट प्रतियोगिता के फायनल में किया प्रवेश



शिवपुरी-
शहर के पोलोग्राउण्ड मैदान में इन दिनों 7 ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें सीनियर वर्ग में अर्पित एकादश और श्री हरि होटल और जूनियर वर्ग में पटेल एंड सन की बालिका टीम और शीतल टाइगर्स फाइनल में कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत स्टेडियम में संचालित शिवपुरी क्रिकेट अकादमी द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 7 इनसाइड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के सचिव एवं कोच कमल सिंह बाथम ने बताया कि जूनियर वर्ग का सेमीफाइनल मैच पटेल एंड सस और पीपीएससी के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटेल एंड सन्स की टीम ने काव्य राठौर के शानदार 49 रन पायल के 8 रन पवित्रा लोधी के सात रनों की बदौलत निर्धारित 6 ओवर में 77 रन बनाए पी पी एसपी की ओर से शिवांश ने एक विकेट लिया। पटेल एंड सन के 77 रन के जवाब में पी पी ऐस पी की टीम ने ने अरनव की 19 शिवांश के 10 रन के योगदान से निर्धारित 6 ओवर में 62 रन ही बनाए और पटेल एंड संस् की बालिका टीम ने 15 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पटेल एंड संस की ओर से पायल तोमर ने दो तथा नवधा मिश्रा ने एक विकेट लिया, शानदार 49 रन बनाकर मैच जिताने के लिए काव्या राठौर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। वरिष्ठ क्रिकेटर गिरीश मिश्रा मामा, राजू तोमर, जीतू ठाकुर ने प्लेयर ऑफ मैच का पुरुस्कार प्रदान किया।

No comments: