शिवपुरी। शहर के कमलागंज स्थित होटल शगुन वाटिका में ग्वालियर की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था जादौन आईएएस पीएससी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 300 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संस्था के डायरेक्टर श्री जादौन ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मेहनत, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को 12वीं के बाद प्रशासनिक अधिकारी बनने की प्रक्रिया, यूपीएससी, एमपीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे एवं डिफेंस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यदि कोई शिक्षित युवा बेरोजगारी की बात करता है तो इसका अर्थ है कि उसने उपलब्ध अवसरों को तलाशने और उनका लाभ उठाने का पर्याप्त प्रयास नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में भर्तियां निकलती हैं, आवश्यकता केवल सही दिशा में मेहनत और निरंतर प्रयास की है। कार्यक्रम में संस्था के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में एमपीपीएससी के माध्यम से चयनित अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी गिरवर यादव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और कठिन परिश्रम ही हर लक्ष्य तक पहुंचने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
चार स्वर्ण जीतने वाली मुस्कान शेख का हुआ विशेष सम्मान, शिक्षक, पर्यावरण प्रेमी व मीडियाकर्मी भी हुए सम्मानित
इस अवसर पर शिवपुरी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी, पावरलिफ्टिंग में भारत के लिए चार स्वर्ण पदक जीतने वाली तथा बैटलग्राउंड्स सीजन-2 की उपविजेता मुस्कान शेख का भी विशेष सम्मान किया गया। मुस्कान ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जब भी जीवन में कठिन परिस्थितियां आएं तो स्वयं पर विश्वास बनाए रखें, क्योंकि व्यक्ति का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी वह स्वयं होता है। समारोह में जिले के प्रतिष्ठित शिक्षक दिलीप सिधौरे, सुधीर कुशवाहा, रौनक शर्मा, विनोद धाकड़, प्रदीप झा, कपिल सक्सेना, अमित शर्मा, अंशुल जैन, गजेंद्र शिवहरे एवं देहरवारा के बंटी सर सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल, पत्रकार राजू यादव ग्वाल, पत्रकार दारा मोहम्मद तथा पत्रकार मणिका शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के सीईओ रणविजय सिंह राजावत, राजीव शर्मा, नरेश परिहार, दिवाकर सूर्यवंशी, सुमित राजावत, बृजेश कृष्ण एवं सूरज सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन गिरीश मिश्रा (मामा जी) ने किया, जबकि फोटोग्राफी एवं वीडियो कवरेज का दायित्व सुनील कुशवाहा ने निभाया। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए स्वल्पहार व्यवस्था भी की गई।

No comments:
Post a Comment